फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ रखने पर दो को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अल्प्राजोल पाउडर के साथ पकड़े गए दो युवकों को कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई। आरोपी आनंद को 15 व बसंत सिंह को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। फैसला विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट एकता सिंह की अदालत से हुआ।
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 27 मई 2018 को बसंत सिंह निवासी संगम थाना जैतपुर जिला बाराबंकी तथा आनंद निवासी उसरी थाना जैतपुर जिला बाराबंकी को नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने रुदौली रेलवे स्टेशन से पकड़ा था। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अल्प्राजोल पाउडर बरामद हुआ था। इस पाउडर का इस्तेमाल दोनों हेरोइन की पावर बढ़ाने में करते थे। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें