फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। थाना क्षेत्र खंडासा के पूरे गोसाईं मजरे कीन्हूपुर मे शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से दो सगे भाई बेहोश हो गए। दोनों को आननफानन ग्रामीण जिला अस्पताल ले गए जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की मौत की से परिवार समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

खंडासा थाना क्षेत्र के कीन्हूपुर गांव के पूरे गोसाई का पुरवा निवासी उमाशंकर गोस्वामी के दो पुत्र व एक पुत्री है। उमाशंकर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर दोनों बच्चे और पत्नी व पुत्री रह रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार सुबह सात बजे धीरज (20) और सूरज (18) धान की फसल की सिंचाई के लिए पास की ग्राम पंचायत बोडेपुर स्थित ट्यूबवेल पर गए थे। वहां करंट लगने से दोनों भाई झुलस गए।
वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान में बिजली का तार जोड़ते समय हादसा हुआ। ग्रामीण जब तक पूरे मामले को समझ पाते और इकट्ठा होते, उनमें से एक ने दम तोड़ दिया था फिर भी ग्रामीण दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया, लोग चीखने-चिल्लाने लगे। दोनों भाई बहुत ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। दोनों भाइयों का शव गांव में रखा हुआ है और पिता के आने की प्रतीक्षा है। मां व बहन कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता के आने पर पोस्टमार्टम कराए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। कंदई कला चौकी के प्रभारी ब्रह्मदत्त पांडे घटनास्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पिता के आने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम के विषय में फैसला लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें