फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस शहर में तिरंगी रोशनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों समेत स्कूल व महाविद्यालयों को सजाया-संवारा जा चुका है। रंग-बिरंगी लाइटें पर्व के उत्साह को और बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के बाजारों से लेकर गली-कूंचों में स्थित दुकानों पर लोगों ने तिरंगा, बैज, स्टीकर, ब्रेेसलेट आदि की खरीदारी की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। खुफिया इकाइयां हर संदिग्ध पर नजर रखे हुए हैं।
रविवार को पड़ने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर युवा, बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों में उत्साह नजर आ रहा है। शनिवार को स्कूल, महाविद्यालय समेत सभी कार्यालयों में समारोह मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रात में सरकारी कार्यालयों, ऐतिहासिक इमारतों व पार्कों आदि में रंग-बिरंगी लाइटें जली तो उत्सव सा नजारा दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

शहर के बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों में खुलीं दुकानों पर तिरंगा से लेकर अन्य सामान सजे रहे। मिठाइयों की दुकानों पर मोतीचूर के लड्डू के आर्डर पर आर्डर दिए जा रहे हैं, हाल यह रहा कि शाम के बाद ज्यादातर दुकानदार आर्डर लेने से मना करने पर मजबूर हो गए। वहीं कुछ स्कूल में तो कुछ घर में, मोहल्ले के पार्कों में तो कुछ चौराहों पर तिरंगा फहराने की तैयारी करते दिखे।
अयोध्या के रायगंज मोहल्ले की छात्रा सुगंधा, निधि, महक, प्रियांशु, रूनझुन व बिट्टू आदि ने बताया कि इस बार हम एक साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। उन्होंने झंडारोहण से लेकर मिष्ठान वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने की तैयारी की है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी सर्किल व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त कर लोगों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान वाहनों की तलाशी लेते रहे, संदिग्धों की आईडी भी चेक की।
होटल व धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी लोगों के पते की जांच की जाती रही तो उनका आईडी भी चेक किया गया। खुफिया विभाग संदिग्धों की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
बम व डॉग स्कवॉयड द्वारा संवेदनशील स्थानों की चेकिंग की गई। बताया कि इस दौरान सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें