फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने लगाया बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या नगर के चौक क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दुकानों का चालान काटे जाने से भड़के दुकानदारों ने सड़क जाम कर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उनका कहना रहा कि नगर निगम द्वारा बिना नोटिस के कार्रवाई की जा रही है जबकि निगम के अधिकारियों का कहना रहा कि नालियों पर अतिक्रमण किया गया था जिसे खाली करने के लिए पूर्व में नोटिस दिया गया था। वहीं, जाम की सूचना पर निगम के अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक चौक इलाके में चारों ओर भारी जाम लगा रहा।
इन दिनों नगर निगम का प्रवर्तन दल नालियों पर कब्जे को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। शनिवार को टीम चौक स्थित रिफ्यूजी मार्केट पहुंची और सड़क के किनारे नालियों के ऊपर तक दुकान बढ़ा लेने वाले व्यापारियों के चालान काटने लगी। यह देख बाजार के दुकानदार भड़क उठे और चौक-रिकाबगंज मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख प्रवर्तन दल मौके से नौ दो ग्यारह हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाने का प्रयास की लेकिन व्यापारी निगम आयुक्त को बुलाने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद सहायक नगर आयुक्त हरिश्चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक अधिकारियों व व्यापारियों के बीच तकरार होती रही। अंत में सहायक नगर आयुक्त ने जांच का आश्वासन दिया तब जाकर व्यापारियों शांत हुए। इस दौरान चौक-रिकबगंज-रीडगंज मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
व्यापारी दिलजीत सिंह, अजीत सिंह, ओम प्रकाश व अशरफ आदि का कहना है कि नालियों पर अतिक्रमण की बात कही जा रही है जबकि कोई अतिक्रमण नहीं है। लकड़ी के चबूतरे बने हैं। कहा कि बिना नोटिस दिए प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और चालान काटने लगा।
नालियों पर अतिक्रमण के चलते सफाई कार्य बाधित हो रहा था। पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। अतिक्रमण न हटाने पर प्रवर्तन दल द्वारा कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

-सच्चिदानंद सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें