फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी दीपोत्सव में बनाएंगे नया कीर्तिमान: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव-2020 को सफल बनाने में अहम योगदान देने वालों को अवध विश्वविद्यालय में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव एक वैश्विक प्रतीक बन गया है।
विज्ञापन

दीपोत्सव की सफलता सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। इस बार भी पिछले दीपोत्सव के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि कई विभागों के सहयोग से ही दिव्य दीपोत्सव भव्य बन पाया है।
दीपोत्सव कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। अयोध्या दीपोत्सव अब एक ब्रांड बन गया है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन के लिए प्रबंधन की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण रहता है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन में पुलिस प्रशासन को सक्रियता से कार्य करना होता है। इतने कम समय में दीपोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने कहा दीपोत्सव एक बड़े पर्व की तरह है। सभी लोगों को टीम वर्क के साथ उत्साह पूर्वक कार्य करना है। कुलसचिव उमानाथ ने कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम एक महायज्ञ है।
साकेत पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से दीपोत्सव को सफल बनाते आये हैं। इस बार भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस वर्ष 7. 51 हजार दीए जलाए जायेंगे। कुलपति के सानिघ्य में 12 हजार स्वयंसेवकों के साथ फिर रिकॉर्ड बनाया जायेगा।
धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें