फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्ला मंदिर का छज्जा ढहा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सोमवार सुबह नयाघाट मुख्य मार्ग स्थित शुक्ला मंदिर का छज्जा अचानक ढह गया। इससे श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी में भक्तों की भारी भीड़ थी। इसी बीच नयाघाट के मुख्य मार्ग स्थित शुक्ल मंदिर का ऊपरी हिस्सा अचानक ढह गया।
विज्ञापन

इस घटना में सड़क से गुजर रहे श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। नगर निगम द्वारा अयोध्या में चिह्नित किए गए जर्जर मंदिरों की सूची में शुक्ला मंदिर भी शामिल है। जेसीबी के जरिए मंदिर के जर्जर हिस्से को ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें