अयोध्या। जिले में नामांकन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू होगी। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना एक फरवरी मंगलवार को जारी होगी।
इसी के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि आठ फरवरी होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 फरवरी होगी। 27 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
12 मार्च तक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। विधानसभा निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों के नामांकन, नाम निर्देशन की जाँच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन का कार्य संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अफसर से संबंधित कार्यालय में किया जाएगा।