फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ ही खिलता गया कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सियासी ऊर्जा की केंद्र स्थली व भगवा दुर्ग कही जाने वाली अयोध्या सीट पर भी भाजपा को सपा से कड़ी टक्कर मिली। 2017 की अपेक्षा इस बार भाजपा को जीत का अंतर आधे से भी कम रहा।
विज्ञापन

अयोध्या सीट के परिणाम को लेकर सभी की निगाहें थीं। जीआईसी के मतगणना केंद्र पर भी मौजूद लोग सबसे पहले अयोध्या सीट का परिणाम जानने को उत्सुक दिखे। यहां 30 राउंड की गणना हुई।
पहले राउंड से भाजपा की बढ़त का सिलसिला शुरू हुआ तो धीरे-धीरे जीत की तरफ पहुंचता दिखा। दिन चढ़ने के साथ ही कमल खिलता गया और साइकिल की हवा निकलती गई।
अयोध्या विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता ने 112169 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडेय को 20102 मतों से हराया। तेज नारायण को 92067 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वेदप्रकाश गुप्ता ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर जीत के लिए भाजपा सहित संघ व उनके सम वैचारिक संगठनों ने पूरा दम लगा रखा था।
संघ ने प्रचार की कमान स्वयं संभाल रखी थी तो संत-धर्माचार्यों की टोली ने भी घर-घर दस्तक देकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था। जिसका परिणाम रहा कि अयोध्या सीट पर कांटे की टक्कर में भाजपा को 20 हजार वोटों से जीत मिली।
जीआईसी में सुबह आठ बजे से सबसे पहले बैलेट पेपरों की गणना हुई इसके बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू हुई। पहले ही चरण से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया कमल खिलता गया तो वहीं सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों के चेहरे भी मुरझाते गए। शुरूआती चरणों में शहर में पड़े वोटों की गिनती हो रही थी।
सपा प्रत्याशी तेजनारायण पांडेय सहित उनके समर्थकों को अनुमान था कि जब 10 चरण के बाद गांव में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी तो परिणाम उनके अनुकूल आने लगेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
भाजपा की बढ़त लगातार जारी रहा। 18वें चरण तक भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता ने 23461 मतों की लीड ले चुके थे। हालांकि इसके बाद सपा प्रत्याशी ने लीड का अंतर कुछ कम किया लेकिन यह उनके लिए नाकाफी साबित हो रहा था। 30 चरण की मतगणना समाप्त हुई तो भगवा दुर्ग में कमल खिल चुका था, अयोध्या उत्सव व उल्लास में डूब गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें