फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच अंत तक चली कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीकापुर के भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांट की टक्कर अंत तक चलती रही। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने वोटों की बढ़त तो शुरू से बना ली थी लेकिन अंतर इतना कम था कि प्रत्याशी से समर्थकों की धुकधुकी अंत तक तेज रही। आधे से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ने यहां निर्णायक बढ़त बढ़ाई तो फिर यह जीत तक चलता रहा। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी को अपनी मां की विरासत को संभालने का मौका मिल गया।
विज्ञापन

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधायक शोभा सिंह चौहान के पुत्र अमित सिंह चुनाव मैदान में थे तो सपा के टिकट पर फिरोज खान गब्बर चुनाव मैदान में थे। बसपा से सुनील पाठक और कांग्रेस से अखिलेश यादव। सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त शुरू कर दी।
पहले चक्र की मतगणना से शुरू हुई यह बढ़त तो पूरी मतगणना तक जारी रही लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कोई भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सोहावल ब्लॉक दोनों प्रत्याशियों का गृह क्षेत्र है। दोनों के बीच यहां कड़ी टक्कर रही। भाजपा प्रत्याशी ने यहां लगभग सात हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त तक हासिल कर ली थी लेकिन सोहावल की गिनती पूरी होने के साथ भाजपा प्रत्याशी को केवल लगभग डेढ़ हजार वोटों की बढ़त रह गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वोटों की गिनती में भी लगातार कांटे की टक्कर चली। आधी मतगणना तक कमोवेश स्थिति ऐसी ही रही। अलबत्ता भाजपा प्रत्याशी की बढ़त कई बार भले ही ठहर गई लेकिन पीछे नहीं हुआ। 16 वें चक्र से एक बार फिर बढ़त शुरू हुई और दो तिहाई वोटों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ने जीत के लिए बढ़त बनाई तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इसके बाद हर राउंड में कुछ न कुछ वोट बढ़ते ही रहे लेकिन कांटे की टक्कर अंतिम राउंड चक चली रही। 27 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 95453 तो सपा प्रत्याशी को 89 477 वोट मिले। 31 वें चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी से लगभग छह हजार वोटों की निर्णाक बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें