फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने चेहरों पर फिर से कमल खिलाने की चुनौती

विज्ञापन
डा.अमित सिंह चौहान।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अयोध्या जिले के सभी पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा ने जिले की तीन सीटों पर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन

दो सीटों पर केवल चेहरे बदलकर बेटे और पत्नी को टिकट दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर से पुराने चेहरों पर ही कमल खिलाने की चुनौती होगी। जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को चुनाव होना है।
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में रही अयोध्या विधानसभा सीट पर कई नेताओं ने अपनी दावेदारी की थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तक सीएम योगी के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें थी, इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। इस बीच पार्टी ने उन्हें गोरखपुर सदर से प्रत्याशी बना दिया तो इस सीट पर प्रत्याशी कौन होगा इसको लेकर सियासी चर्चा छिड़ गई।
इस सीट के लिए वर्तमान विधायक वेदप्रकाश गुप्ता सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हुआ भी यही अयोध्या विधानसभा में एक बार फिर से पार्टी ने वेदप्रकाश गुप्ता पर ही भरोसा जताया है।
2017 के चुनाव में भाजपा के भरोसे पर खरा उतरते हुए वेदप्रकाश गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के तेज नारायण पांडेय को हराकर सपा से यह सीट छीनकर फिर से भाजपा के खाते में डाल दी थी।
अब चूंकि अयोध्या में रामंमदिर निर्माण कार्य भी चल रहा है और तमाम विकास योजनाएं अयोध्या की बदलती तस्वीर की गवाही दे रही हैं, ऐसे में इस सीट पर दोबारा कमल खिलाने की चुनौती वेदप्रकाश गुप्ता के सामने होगी।
इसी तरह पार्टी ने रुदौली सीट से लगातार दो बार से विधायक रामचंद्र यादव को फिर मैदान में उतारा है। मिल्कीपुर सुरक्षित सीट पर भी इस बार विधायक रहे बाबा गोरखनाथ को ही प्रत्याशी बनाया गया है।
बीकापुर सीट पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा के बीच पार्टी ने विधायक शोभा सिंह चौहान की जगह इस बार उनके पुत्र डॉ. अमित सिंह चौहान पर दांव खेला है।
2017 के चुनाव में मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा सिंह चौहान को भाजपा ने टिकट दिया था और उन्हें विजय मिली थी। इस बार अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा डॉ.अमित सिंह पर है।
गोसाईगंज सीट को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस सीट पर विधायक रहे इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू फर्जी मार्कशीट के एक मामले में करीब दो माह से जेल में निरुद्ध हैं।
ऐसे में इस सीट पर पार्टी किसे प्रत्याशी बनाएगी इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। इस सीट पर भी कई दावेदार सामने आ रहे थे, आखिरकार पार्टी ने खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को चुनाव मैदान में उतारकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया।
आरती तिवारी के प्रत्याशी बनने पर खब्बू के समर्थकों श्यामजी दूबे, पवन तिवारी आदि ने शुक्रवार को मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया। अयोध्या विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद वेदप्रकाश गुप्ता ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि जनता उन्हें मौके देती है तो विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ेगा। रुदौली के प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने कहा कि किसान, नौजवान के हित में जो होगा वह काम किया जाएगा।
क्षेत्र के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता होगी। संगठन ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। मिल्कीपुर के प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
वह इस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जनता ने यदि दोबारा मौका दिया तो क्षेत्र में जो विकास के काम अधूरे रह गए हैं, उनको पूरा कराया जाएगा। विकास की नई इबारत लिखेंगे।
गोसाईगंज से पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहीं आरती तिवारी ने पार्टी आला कमान को धन्यवाद देेते हुए कहा कि यदि विजय मिली तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना प्राथमिकता होगी।
समाज के निचले तबके तक योजनाओं का लाभ पहुुंचे ऐसी कोशिश रहेगी। चिकित्सक के पेश को छोड़कर राजनीति में उतरे बीकापुर से प्रत्याशी बनाए गए डॉ. अमित सिंह ने कहा कि मौका देने पर संगठन का आभार जताया।
कहा जनता ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र में विकास की नई परिभाषा गढ़ी जाएगी। जिले में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल को एक भी सीट नहीं मिली है। कुछ दिनों पूर्व चर्चा थी कि जिले की दो विधानसभा सीटों पर अपना दल अपने प्रत्याशी उतारने का भाजपा पर दबाव बना रही है।
अपना दल के जिलाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि भी की थी। गोसाईगंज व बीकापुर सीट पर अपना दल दावेदारी कर रहा था। हालांकि शुक्रवार को पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

रामचंद्र यादव।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

आरती तिवारी।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

गोरखनाथ बाबा।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

वेद प्रकाश गुप्ता।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें