फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 बूथों पर किशोरों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तीन जनवरी से शुरू हो रहे किशोरों के टीकाकरण के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में चिह्नित 1.73 लाख किशोरों को कोवैक्सीन की खुराक देने के लिए फिलहाल 22 अस्पतालों में शुरुआत की जाएगी। इनमें जिला स्तरीय पांच अस्पतालों के अलावा 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल हैं। सीएमओ ने सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद सोमवार से 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों का कोरोना टीकाकरण किया जाना है। किशोरों के लिए कोवैक्सीन को बेहतर बताया गया है जिसके अनुसार टीकाकरण की तैयारियों को शनिवार को ही अंतिम रूप दिया गया है। शनिवार को इसे लेकर की गई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश के मुख्य सचिव ने दिशा-निर्देश दिया है। इसके बाद तय किए गए कार्यक्रम में टीकाकरण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमानीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाले तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काश्मीरी मोहल्ला व देवकाली पर इसके लिए विशेष बूथ बनाए जाएंगे। किशोरों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करके टीका लगवाने के साथ-साथ ऑफलाइन भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण सोमवार को 22 अस्पतालों में कराया जाएगा। इसके लिए विशेष बूथ संचालित किए जाएंगे। किशोर अपना आधार कार्ड लेकर संबंधित स्वास्थ्य इकाई पर जाकर टीका लगवाएंगे। बताया कि शीघ्र ही स्कूलों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर डीआईओएस के साथ बैठक करके रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें