बीकापुर। थाना क्षेत्र तारुन अंतर्गत चरावां बाजार स्थित ननिहाल में 10 वर्षीय रितुल उर्फ आशुतोष की शनिवार शाम घर के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले के बारे में वे अभी कुछ नहीं बता रहे हैं।
किशोर का घर गोंडा जनपद बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि किशोर के परिवारीजनों का कहना है कि छत के ऊपर टीन शेेड में रस्सी डालकर आशुतोष झूला झूल रहा था। अचानक रस्सी गले में फंस जाने के कारण उसकी मौत हो गई। तारुन पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पड़ताल के बाद ही मौत की सही जानकारी हो पाएगी।