बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट-धरमगंज मार्ग पर 15 जुलाई को सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट मामले में कोतवाली पुलिस ने खजुरहट निवासी पीड़ित ज्वेलर्स की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित ज्वैलर्स रामा नाथ सोनी निवासी खजुरहट ने बताया कि 15 जुलाई को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसके पुत्र प्रद्युम्न से करीब चार लाख के आभूषणों से भरे बैग को लूट लिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा में केस दर्जन किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित सर्राफा व्यवसायी प्रद्युम्न को झांसा देकर दो अज्ञात आरोपियों द्वारा टप्पेबाजी की गई थी। बदमाश डिग्गी से जेवर निकालकर भाग गए थे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)