फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट में तीनों अनी अखाड़ों का हो स्थायी प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
1-अयोध्या-पत्रकारों से वार्ता करते अध्यक्ष रविंद्र पुरी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन पर ही सवाल खड़ा करते हुए इसमें तीनों अनी अखाड़ों के स्थायी प्रतिनिधित्व की मांग को जोर शोर से उठाया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर के लिए जो ट्रस्ट बनाया गया है उसमें कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनका राम मंदिर आंदोलन से कभी कोई सरोकार नहीं रहा। इस लिए ट्रस्ट में तीनों अनी अखाड़ों का भी स्थायी प्रतिनिधित्व हो। इसके लिए अखाड़ा परिषद जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि को लेकर चल रहे विवाद पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि हमें आशा है कि जिस तरह राम मंदिर के मामले में संवैधानिक तरीके से निर्णय हुआ है। उसी तरह मथुरा मामले में भी हमारे हक में ही फैसला आएगा। इसके बाद अयोध्या व काशी की तरह मथुरा में भी जल्द ही इसी तरह का भव्य आयोजन होगा। जब भी देश में विषम परिस्थिति उत्पन्न हुई है तो सभी अखाड़ों के साधु-संतों ने अपने शास्त्रों के द्वारा पहले समझाने का प्रयास किया फिर जरूरत पड़ी तो शस्त्र उठाने में भी वह पीछे नहीं रहे हैं। अखाड़े के सन्यासी समाज सेवा में अपना काम करते हैं लेकिन कोई विषम स्थिति आती है तो भगवान शिव के चरणों में वह अपने प्राण न्योछावर करने में कोई संकोच नही करेंगें।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भव्य राम मंदिर को जो निर्माण आज हम देख रहे हैं इसके लिए भी हमारे पूर्वजों ने 450 साल तक संघर्ष कर बलिदान दिया है। इससे पूर्व गुरूवार को ही अयोध्या पहुंचे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने संतों से मुलाकात कर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के महामंत्री राजेंद्र दास,निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास, अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

खत्म हो नरेंद्र गिरि की मौत का रहस्य
पूर्व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष, साकेतवासी नरेंद्र गिरी की मौत को दुखद बताते हुए कहा कि उनका निधन संत समाज की अपूर्णनीय क्षति है। रवींद्र पुरी ने कहा कि सीबीआई ने इस मामले में अपनी स्टेटस रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दी है। हमें उम्मीद है कि न्यायालय से साधु समाज को न्याय मिलेगा। उनकी मौत के रहस्य से पर्दा जल्द ही उठना चाहिए यही साधु-समाज की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें