फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर भक्तों को तीन घंटे अधिक दर्शन देंगें रामलला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार रामजन्मोत्सव की दिव्यता व भव्यता देश-दुनिया को आकर्षित करेगी। इस बार रामजन्मोत्सव पर रामलला तीन घंटे अधिक भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन

यह पहली बार हुआ है जब रामलला के दर्शन की अवधि तीन घंटे बढ़ाई गई है। रामजन्मोत्सव पर इस बार 50 लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार करने में जुटा हुआ है।
अयोध्या में रामनवमी का पर्व दो से 10 अप्रैल तक मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल रामनवमी पर अयोध्या भक्तों से सूनी रही, पर्व परंपरा निवर्हन तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन

इस बार रामनवमी पर्व शुरू होने से पहले ही उत्साह झलकने लगा है। माना जा रहा है कि राममंदिर निर्माण के चलते इस बार रामजन्मोत्सव के मुख्य पर्व 10 अप्रैल को अयोध्या में 50 लाख भक्तों की भीड़ हो सकती है।
ऐसे में भीड़ नियंत्रण से लेकर भक्तों की सुविधाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामजन्मोत्सव पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में त्रेतायुग जैसा माहौल बनाने की योजना है।
पूरे मंदिर परिसर को न सिर्फ भव्यता पूर्वक सजाया जाएगा बल्कि प्रकाशमान भी किया जाएगा। इसी क्रम में पहली बार रामजन्मोत्सव की आरती में भी सीमित संख्या में ही सही पर भक्तों को शामिल होने का मौका मिलेगा।
भक्तों को रामजन्मोत्सव का प्रसाद व निशुल्क भोजन प्रसाद भी देने की तैयारी है। अधिक से अधिक संख्या में भक्त रामलला का दर्शन कर सकें इसलिए पहली बार दर्शन के समय में तीन घंटे की वृद्धि की गई है।
तीन अप्रैल से दोनों पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की वृद्धि की सहमति बनी है। रामलला का दर्शन पहली पाली सात से 11 व दूसरी पाली में 2 से छह बजे तक निर्धारित है। अब तीन अप्रैल से सुबह 6 से 11.30 व दोपहर 2 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक भक्तों को दर्शन मिलेगा।
रामजन्मोत्सव पर रामलला का दर्शन मार्ग भी फूूलों से सजाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पांच क्विंटल फूलों की व्यवस्था कराई जा रही है। जिसे रामलला की फूलों की झांकी सजेगी व रंग-बिरंगी रोशनी से भी परिसर जगमग होगा।
गर्भगृह के समक्ष रंगोली बनाई जाएगी। रामलला के दर्शन मार्ग को भी पहली बार फूलों से सजाया जाएगा। रामभक्त दर्शनमार्ग पर बने झरोखे से राममंदिर निर्माण कार्य के साक्षी बन सकें इसके लिए भी पूरे इंतजाम रहेंगे। दर्शनमार्ग पर लाल कारपेट भी बिछाए जाने की तैयारी चल रही है।
रामनवमी पर लाखों भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या आने वाला कोई भी भक्त रामलला के दर्शन से वंचित न रह जाए इसको ध्यान में रखते हुए दर्शनावधि बढ़ाई जा रही है। तीन अप्रैल से दोनों पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की अवधि बढ़ाए जाने का निर्णय हुआ है। साथ ही भक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद, एलईडी पर रामलला के दर्शन, आरती में शामिल होने का मौका जैसे कई सुविधाएं पहली बार की जा रही हैं।- डॉ.अनिल मिश्र, ट्रस्टी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
रामनवमी पर अयोध्या आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाएं देने का खाका तैयार किया जा चुका है। रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय ट्रस्ट को लेना है, यदि उनकी ओर से सहमति दी गई तो हम सुरक्षा के व्यापक प्रबंधों पर पूरा ध्यान देंगे। रामलला के दर्शन के दौरान भक्तों की सुरक्षा व सुविधा बेहतर रहे इसकी कार्ययोजना बनाई जा चुकी है।- सलिल पटेल, एडीएम सिटी/मेलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें