फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी की संभावनाओं के केंद्र में है राममंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे ने रामनगरी के लिए कई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त किया है। इस दौरे के साथ अयोध्यावासियों का यह विश्वास दृढ़ हुआ है कि अयोध्या धाम आस्था के साथ-साथ अब वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होने जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस संभावना के पीछे रामजन्मभूमि पर बन रहा भव्य राममंदिर है। सदियों तक संतप्त रही अयोध्या के उत्कर्ष का मार्ग भी राममंदिर निर्माण के साथ ही प्रशस्त हो रहा है।
रामनगरी के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. वीके मिश्र कहते हैं कि जिस अयोध्या की ओर भक्तों के अलावा कोई रुख नहीं करता था। आज वहीं अयोध्या हर वर्ग के लिए आस्था का केंद्र बनी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल से लेकर तमाम राजनीतिक, प्रशासनिक एवं न्यायिक हस्तियां रामलला के दरबार पहुंच रही हैं। एक दिन पहले देश के प्रमुख राष्ट्रपति के आगमन ने रामनगरी के लिए तमाम संभावनाओं के मार्ग प्रशस्त कर दिए हैं, यह सुखद है।
डॉ. आनंद उपाध्याय भी अयोध्या के उत्कर्ष के संकेत से प्रसन्न हैं। कहते हैं कि 1992 के बाद से अयोध्या के हर संताप के हम गवाह रहे हैं, अब जब अयोध्या के गौरव-महिमा का उत्थान हो रहा है, तो उसका साक्षी बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यह अत्यंत आह्लादित करने वाला है। युवा भाजपा नेता विशाल मिश्र बोले कि राष्ट्रपति की यात्रा से आस्था के साथ-साथ रामनगरी के पर्यटन विकास की संभावनाएं भी सुदृढ़ हुई हैं। इस संभावना के केंद्र में रामजन्मभूमि पर बन रहा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर ही है।
रामनगरी की सांस्कृतिक विरासत शिखर को स्पर्श कर रही है, यह हर अयोध्यावासी के लिए गौरवशाली क्षण है। डॉ.संतोष पांडेय कहते हैं कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अयोध्या की आभा का भी अक्स दिखा।
देश के प्रमुख का स्वागत सृष्टि की प्रथम नगरी में गरिमा के अनुकूल हुआ। अयोध्या की भव्यता देखते ही बन रही है। इस दिन के हम सभी ने लंबा इंतजार किया है। आज इस उत्कर्ष के हम सभी गवाह बन रहे हैं, अपार खुशी हो रही है।
युवा व्यवसायी सत्येंद्र पांडेय कहते हैं कि राममंदिर निर्माण के साथ-साथ पर्यटन विकास की तमाम संभावनाएं विकसित हो रही हैं। हर कोई रामलला के दरबार में खिंचा चला आ रहा है, रामनगरी अब शीघ्र ही वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें