अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या में रामायण कान्क्लेव का उद्घाटन करने के साथ ही लगभग 42 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
राष्ट्रपति अयोध्या में सबसे पहले रामकथा पार्क में रामायण कान्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। यहीं पर वह अयोध्या की लगभग 42 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति के हाथों अयोध्या शोध संस्थान के तुलसी स्मारक भवन के आधुनिकीकरण की 16.82 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 15.47 करोड़ की लागत से निर्मित बस स्टैंड, 9.73 करोड़ की लागत से सरयू नदी के तट पर 180 मीटर नवनिर्मित लक्ष्मण किला घाट का लोकार्पण करेंगे।