फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की गरिमा के अनुरूप हो राष्ट्रपति का स्वागत : नीलकंठ तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि राष्ट्रपति का स्वागत अयोध्या की गरिमा के अनुरूप हो।
विज्ञापन

इसमें किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। कार्यक्रम स्थल के आसपास एंटीलार्वा का छिड़काव व नालियों की साफ-सफाई कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया।
पुलिस विभाग को सभी सेंटरों पर इंचार्ज लगाने के साथ ही सभी से आपस में समन्वय कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। कहा कि कार्यक्रम स्थल में कोई भी व्यक्ति काला कपड़ा या काला छाता आदि लेकर प्रवेश न करे। ऐसे व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
इस दौरान उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, तुलसी उद्यान सुंदरीकरण, क्वीन हो मेमोरियल पार्क आदि के विकास, निर्माण योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

यूपीआरएनएन को अपने कार्योें को 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया कि क्वीन हो मेमोरियल पार्क का दीपोत्सव पर लोकार्पण होगा। कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद यादव ने बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
बैठक में डीएम अनुज कुमार झा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, सीडीओ अनीता यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता, एसपी नगर विजयपाल सिंह के अलावा पर्यटन संस्कृत, विद्युत, सिंचाई, राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें