अयोध्या। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को रामकथा पार्क में 42 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर श्रीराम पर शोध का मार्ग प्रशस्त हो गया।
राष्ट्रपति ने 16.82 करोड़ रुपये की अयोध्या शोध संस्थान के तुलसी स्मारक भवन की आधुनिकीकरण परियोजना का शिलान्यास किया। इसके जरिए राम लीला, श्रीराम पर शोध के कार्यों को बल मिलेगा।
उन्होंने 15.47 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया। इससे अयोध्या आने जाने वालों की सुविधा होगी। सरयू को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने वाले 9.73 करोड़ की लागत से 180 मीटर नवनिर्मित लक्ष्मण किला घाट का लोकार्पण किया।