फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में उत्सव की तैयारी, मठ-मंदिरों में मनेगा दीपोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ एक जून को अयोध्या के दौरे पर होंगे। वो आदित्यनाथ मृगशिरा नक्षत्र एवं आनंद योग में गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे, इसी के साथ रामलला के घर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

500 सदी के बाद आ रही इस ऐतिहासिक तिथि को लेकर रामभक्तों में खासा उत्साह है। रामनगरी के संत-धर्माचार्य साक्षी बनने को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं तो अयोध्या में एक जून को उत्सव की भी तैयारी की जा रही है।
मंदिरों में मिठाई बांटी जाएंगी, दीप जलाकर संत खुशी मनाएंगे। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि एक जून को मृगशिरा नक्षत्र एवं आनंद योग में रामलला के गर्भगृह का निर्माण वैदिक आचार्यों द्वारा पूजन-अर्चन कर प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर अयोध्या में उत्साह झलकने लगा है। अनुमान है कि अपने आराध्य के घर निर्माण का साक्षी बनने के लिए अयोध्या लाखों भक्त पहुंच सकते हैं। इसको लेकर भी ट्रस्ट जिला प्रशासन के साथ मिलकर मंथन करने में जुटा हुआ है।
राममंदिर के भूमिपूजन पर कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी भक्तों के प्रवेश पर रोक के चलते भक्त अयोध्या नहीं आ पाए थे, लेकिन इस बार स्थिति अनुकूल है। पूरी संभावना है कि श्रीराम लला के घर निर्माण का साक्षी बनने का अवसर भक्त नहीं गवाएंगे।
उधर गर्भगृह के निर्माण की शुभ तिथि को लेकर रामनगरी में उत्सव की भी तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर निर्माण के लिए तैयार किए गए चबूतरे पर 01 जून को गर्भगृह का पहला पत्थर रखा जाएगा।
इस दौरान पूरी दुनिया की नजर अयोध्या पर होगी और लाखों लोग अयोध्या में रामलला का दर्शन भी कर रहे होंगे। इस दिन अयोध्या के मठ-मंदिरों में उत्सव मनाने की तैयारी है।
श्रीराम लला के गर्भगृह का निर्माण प्रारंभ होने की खुशी में दीपोत्सव मनेगा, मिठाईयां बांटकर भक्त उत्साह प्रकट करेंगे। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास रामलला के टेंटवास से लेकर अस्थायी मंदिर में विराजने के साक्षी हैं।
वे कहते हैं कि अब अपने आराध्य के गर्भगृह का निर्माण कार्य का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है यह सुखद है। रामलला को भव्य गर्भगृह में विराजित होते देखने को आंखें तरस रही हैं।
भगवान श्री रामलला 500 वर्षों से अपने मंदिर के इंतजार में हैं। 30 वर्षों तक श्री रामलला टेंट के अंदर रहे अब मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। 01 जून को भगवान के भव्य मंदिर के गर्भगृह निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। यह बहुत अद्भुत दृश्य होगा।
एक जून से गर्भगृह का निर्माण शुरू हो जाएगा। सीएम योगी पहली शिला रखेंगे। गर्भगृह में नक्काशीदार पत्थरों को लगाने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान राममंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य सहित संत-धर्माचार्यों की मौजूदगी रामजन्मभूमि परिसर में रहेगी। इसको लेकर एक उत्सव जैसा माहौल परिसर में दिखाई देगा।- डॉ.अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें