फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के जवानों ने दूसरे दिन किया 15 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस मित्र अयोध्या द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत यादव के नेतृत्व में गुरुवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पंद्रह लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित शिविर में मौजूद उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने कहा कि शहीद दिवस के मौके पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। उसी उपलक्ष्य में गुरुवार को शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में मुुख्य आरक्षी अंजनी दुबे, संजय कुमार पांडेय, मो. मुशीर, राजेश कुमार, आरक्षी सत्यप्रकाश पांडेय, प्रशांत भूषण चतुर्वेदी, सुनील कुमार यादव, सूर्य प्रताप सिंह व हिमांशु सिंह सहित अन्य ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें