अयोध्या। कारगिल विजय दिवस की 22वी वर्षगांठ के अवसर पर एनवायरनमेंट सेवा संस्थान परसपुर सथरा द्वारा डोगरा रेजीमेंटल सेंटर मिलेट्री मंदिर में सुपारी, रुद्राक्ष, सावनी व सीता अशोक के पौध का रोपण किया गया।
यह पौधे सूबेदार मेजर प्रवीन कुमार व पर्यावरण प्रेमी श्रवणजीत कनौजिया द्वारा रोपित किए गए। पौधरोपण के दौरान सूबेदार निर्मल सिंह, सूबेदार दिलावर सिंह, विपिन साहू, अमित मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, करन व सिकंदर साहू समेत अन्य मौजूद रहे।