अयोध्या। तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने एक बार फिर अपनी घोषणा को दोहराते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पवित्र सरयू नदी में जल समाधि लेंगे।
कहा कि उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की थी कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इसलिए अब वह जल समाधि लेने के लिए विवश हैं। किसी भी सूरत में वहा अपना फैसला नहीं बदलेंगे। 2 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को तपस्वी छावनी में सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया।
आयोजक परमहंसचार्य ने कहा धर्म संसद में गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के समर्थन में बड़े संत और बड़े संगठनों के नेता शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो एक देशव्यापी आंदोलन भी खड़ा किया जाएगा।