फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversial Announcement : परमहंसाचार्य फिर विवाद में, अकाली दल के सांसद का सिर लाने पर एक करोड़ का एलान

Sun, 17 Jul 2022 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

उन्होंने अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का सिर काट कर लाने वाले को एक करोड़ देने का एलान किया है। मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस को तहरीर देने के बाद परमहंसाचार्य आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
file pic..... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु परमहंसाचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का सिर काट कर लाने वाले को एक करोड़ देने का एलान किया है। मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस को तहरीर देने के बाद परमहंसाचार्य आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि देश आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर कर देने वाले भगत सिंह के खिलाफ अमर्यादित बात बर्दाश्त नहीं होगी। मान ने भगत सिंह को आतंकवादी कह कर संबोधित किया था। 

परमहंसाचार्य ने मान के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जो भी सांसद सिमरनजीत सिंह मान का सिर कलम करेगा उसे 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पंजाब के संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भगत सिंह को आतंकवादी कह कर संबोधित किया था। इसे लेकर ही अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर अकाली दल सांसद  के काफी आहत हैं। कोतवाली प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि परमहंसाचार्य की तरफ से तहरीर मिली है। इसका परीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें