अयोध्या। रेल यात्रियों की सुविधाजनक आवागमन को देखते हुए रेलवे ने अयोध्या कैंट से बापूधाम मोतिहारी के बीच समर स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर होकर मोतिहारी को जाएगी।
ट्रेन संख्या 05517 बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट समर स्पेशल रेलगाड़ी 28 मई व 4 जून को बापूधाम मोतिहारी से रात्रि 09.12 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 05518 अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी समर स्पेशल ट्रेन 29 मई व 05 जून को अयोध्या कैंट से रात्रि 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.00 बजे बापूधाम मोहितारी पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह समर स्पेशल ट्रेन मार्ग में सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बाघा, सिसबा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर तथा अयोध्या स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।