फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीसरे बैच की मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, गंजा में एमबीबीएस के तीसरे बैच को संचालित करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए दो दिन पूर्व ही एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की ओर से हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2019 से सौ सीटों पर दाखिला लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई है। 2020 में दूसरे बैच की अनुमति मिली तो मौजूदा समय में दो सौ छात्रों की पढ़ाई हो रही है। तीसरे बैच के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आवेदन किया था। सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए नेशनल मेडिकल काउंसिल ने सौ सीटों पर तीसरे बैच की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी है। इसकी तैयारी मेडिकल कॉलेज में तेजी से की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार ने बताया कि तीसरे बैच की कक्षाएं संचालित करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। आवास भी पर्याप्त हैं। मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रयोगशालाओं की तैयारियां की गई हैं। नीट से परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों का आवंटन होने पर कक्षाएं संचालित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें