फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालती ने कुश्ती में विश्वविद्यालय को दिलाया कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने चौधरी वंशीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने का सिलसिला जारी रखा। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को विश्वविद्यालय की खिलाड़ी मालती यादव ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल करके विश्वविद्यालय को दोहरी सफलता दिलाई। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने कुल पांच कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पुरुष तथा महिला कुश्ती पहलवानों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने खिलाड़ी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का पल है। खिलाड़ियों के अथक परिश्रम से विश्वविद्यालय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। इन खिलाड़ी छात्रों को विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा।
वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय स्तर पर पदक जीतने पर नंदनी नगर महाविद्यालय के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने खिलाड़ी पहलवानों और उनके कोच को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त करके खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खिलाड़ियों से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में पदकों के साथ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्रा, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. संतोष गौड़, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अयूब सिद्दीकी, शिव कुमार सिंह, एसएन सिंह, राम स्वारथ वर्मा सहित खेल संघों से जुड़े खिलाड़ियों तथा पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें