फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दिव्य दीपोत्सव मेले को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सौ से ज्यादा मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। मजिस्ट्रेटों को हवाई-पट्टी, हेलीपैड से लेकर यातायात व्यवस्था औैर कार्यक्रम स्थलों तक तैनात किया गया है। कहा गया है कि लगाए गए पुलिस अफसरों से समन्वय के साथ कार्यक्रम संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

ड्यूटी एक नवंबर से छह नवंबर तक के लिए लगाई गई है। इसके साथ ही 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर भी अफसरों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में हवाई-पट्टी अयोध्या के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री की फ्लीट, क्रू मेंबर व्यवस्था, सर्किट हाउस के साथ सरयू तट के चौधरी चरण सिंह घाट पर बनाए गए हैलीपैड पर ड्यूटी लगाई गई है।
साकेत पेट्रोल पंप से दुर्गापुर मांझा बैरियर व राम पार्क तक यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बंधा तिराहा से साकेत पेट्रोल पंप, पार्किंग स्थल हनुमानगुफा, कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क के प्रवेश गेट, राम कथा पार्क कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, नया घाट आरती स्थल की व्यवस्था, राम की पैड़ी की संपूर्ण व्यवस्था के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेटों की पूरी टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

नया घाट, नागेश्वर नाथ, दीप प्रज्ज्वलन स्थल, श्रीराम जन्मभूमि परिसर, कारसेवकपुरम, शहर के विभिन्न चौराहों आदि स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही 20 मजिस्ट्रेटों को आरक्षित रखा गया है। एडीएम सिटी को संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। रेजीडेंट मजिस्ट्रेट को संपूर्ण नगर क्षेत्र अयोध्या का प्रभारी बनाया गया है। विभिन्न अन्य व्यवस्थाओं के लिए अफसरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें