फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरी ने रामलला का दर्शन करा निभाया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। केजरी ने हमें श्रीराम का दर्शन करा अपना वादा निभाया, इसके लिए उनका बहुत-बहुत आभार। आज अयोध्या आकर हमें अद्भुत आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हो रही है। यह बात दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे यात्रियों ने कही। यह विशेष ट्रेन शनिवार सुबह करीब 8:25 बजे अयोध्या पहुंची। इस पर दिल्ली प्रदेश के विभिन्न इलाकों के 960 यात्री सवार थे। ये सभी रामलला, हनुमानगढ़ी, सरयू तट समेत अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ट्रेन के पहुंचने पर आईआरसीटीसी व अयोध्या स्टेशन के अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन यात्रियों को अयोध्या के 25 धर्मशालाओं में ठहराया गया है। इनके लिए विशेष ट्रेन समेत उनके भोजन, ठहरने आदि का इंतजाम दिल्ली सरकार से किया गया है। ये यात्री करीब 40 घंटे अयोध्या में रहेंगे। सभी यात्री रविवार रात करीब 8:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले अयोध्या आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलला का दर्शन करने के बाद ऐलान किया था कि वह मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत दिल्ली के बुजुर्ग महिला व पुरुषों को अयोध्या का दर्शन करवाएंगे। वहीं, अयोध्या आए यात्रियों ने एक स्वर में दिल्ली के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें अपना लाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें