फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के साथ पौराणिक मंदिरों व दीपोत्सव की पेंटिंग लगाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
अयोध्या राम कथा पार्क का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी व अन्य। -संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन रुकेगी, उनके बाहर निकलने वाले रास्ते पर रामलला, हनुमानगढ़ी के साथ अयोध्या के पौराणिक स्थलों व दीपोत्सव की फोटो व पेेंटिंग लगाने के के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने उन्हें तैयारियों के बारे में बताया। बताया कि राष्ट्रपति की बोगी कहां लगेगी। वह उससे उतर कर किस रास्ते से बाहर जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने बाहर निकलने के लिए बने रैंप का निरीक्षण करते हुए वहीं बने गड्ढे आदि को तत्काल ठीक करने को कहा। उसके ऊपर की जा रहे वाटर प्रूफिंग कार्य को सफेद कपड़ों से सुसज्जित करने के निर्देश दिए। स्टेशन के बाहर जहां राष्ट्रपति के लिए वाहन खड़े होंगे, उस स्थान को भी समय से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने वीवीआईपी अतिथियों के बैठने के स्थान, उनके लिए जलपान के लिए किए गए इंतजाम की भी जानकारी हासिल की। मौके पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार को निर्देश दिया कि किसी भी समस्या के लिए वह जिला प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने जिला व रेल अधिकारियों से कहा कि वह 28 अगस्त को दोबारा निरीक्षण करेंगे तब तक सारी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए। इस मौके पर एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या राजेश राय, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद रमेश दास समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें