फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला मासूम का शव, महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। फैजाबाद-सुल्तानपुर यूनाइट ब्रांच नहर में अपने छह वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी महिला को तलाशने में क्षेत्रीय गोताखोर के साथ एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर छह वर्षीय मासूम का शव बरामद कर लिया है, महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहन के लड़के के साथ इलाज के लिए जा रही महिला खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटौली गाँव स्थित शारदा सहायक नहर के किनारे शौच करने गई थी। छह वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बहन के बेटे ने खोजबीन शुरू की तो महिला का चप्पल शारदा सहायक नहर के किनारे मिला।
जिसके बाद घटना की सूचना बहन के लड़के अविनाश ने पुलिस को दी और पुलिस नहर में छानबीन करने लगी। घटना के दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम हेड कांस्टेबल मेजर मेराज हुसैन, कांस्टेबल दिलीप मौर्य, कांस्टेबल सच्चिदानंद, कांस्टेबल अविनाश सिंह ने घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूरी तक नहर में रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ घंटे के बाद मासूम का शव शारदा सहायक नहर गोयड़ी और मसेढ़ा पुल के बीच मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें