फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में होगा 120 करोड़ का औद्योगिक निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में 12 इकाइयां 120 करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश करेंगी। ये जानकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान दी। इस अवसर पर लखनऊ और अयोध्या में आयोजित कार्यक्रमों में निवेश करने वाली इकाइयों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने योजनाओं की श्रंखला प्रदान की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसका बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर रहे हैं। कहा कि अयोध्या में निवेश के बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जिसका लाभ दिखने लगा है।
निवेश के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में जनपद आगे बढ़ रहा है। सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत अयोध्या को भी एक विशेष स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि अयोध्या में कुल 12 इकाइयों की ओर से 120 करोड़ की पूंजी का निवेश होगा। उन्होंने उपायुक्त उद्योग से कहा कि निवेशकों की किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण किया जाये।
विज्ञापन

निवेशकों व अन्य उद्योगपतियों को बेहतर माहौल व सुविधाएं प्रदान की जाएं। जिससे अन्य निवेशक भी प्रोत्साहित होकर जनपद अयोध्या में निवेश करने के लिए प्रेरित हो। उन्होंने बताया कि अयोध्या में तीन करोड़ से ज्यादा की निवेश करने वाली इकाईयों के प्रतिनिधि लखनऊ और तीन करोड़ से कम का निवेश करनी वाली इकाईयों के प्रतिनिधि यहां कार्यक्रम में शामिल हुए।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में ओमराक्स ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड के विशाल जायसवाल, कान्हा फूड प्रोडक्स के रवि प्रकाश, गोपाल राइस मिल के श्याम सुंदर गुप्ता को सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया। यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं उद्यमियों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम में जनपद जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक बीकापुर डॉ. अमित सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, सीडीओ अनिता यादव, जनपद के एके फूड प्रोडक्स, त्रिभुजन इंटर प्राइजेज, गर्ग इंटर नेशनल, सिम्पलेक्स केमिकल प्राइवेट लिमिटेड, हिमालया, फ्लाई वुड, फ्लोर मिल आदि उद्योगपति व औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह सहित अन्य उद्यमी व अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएम नितीश कुमार ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के अवसर पर जनपद अयोध्या की कुल 12 इकाइयों की ओर से 120 करोड़ की पूंजी के निवेश की बात बताई गई। इनमें पांच इकाइयां 10 करोड़ से ज्यादा निवेश करेंगी। तीन इकाइयां तीन करोड़ से कम।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में एनसीएमएल फैजाबाद प्राइवेट लिमिटेड 38.20 करोड़, ऊषारानी डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड 19 करोड़, प्रगति इंडस्ट्रीज 16 करोड़, होटल जनक पैलेस 14 करोड़, सुकृत सिलिंडर व डीपीआर इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड 10.10 करोड़ का निवेश करेगी।
इसी तरह हाई फ्लो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड 9.50 करोड़, बीएल रोलर फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड पांच करोड़, जयदयाल पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड 4.50 करोड़, ओमराक्स ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड व कान्हा फूड प्रोडक्स तीन-तीन करोड़ और गोपाल राइस मिल 1.7 करोड़ का निवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें