फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत वर्मा रामनगरी के नये एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का तबादला हो गया है। उन्हें प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है। उनके स्थान पर कन्नौज के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को अयोध्या का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय को मार्च 2021 को अयोध्या जिले का एसएसपी बनाया गया था। अपने 15 माह के कार्यकाल में पुलिसिंग को बेहतर बनाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। हाल ही में मस्जिद के निकट फेंकी गईं आपत्तिजनक वस्तुओं के मामले में उनकी सूझबूझ से न सिर्फ घटना का शीघ्रता से अनावरण हुआ बल्कि अमन-चैन भी कायम रहा।
पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में हुई तमाम घटनाओं से जब कुछ जिलों में माहौल बिगड़ा, तब भी एसएसपी की सूझबूझ और कार्य कुशलता का जनपदवासियों को फायदा मिला और शांति व्यवस्था कायम रही। अब एसएसपी शैलेश पांडेय को प्रयागराज जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि उनके स्थान पर कन्नौज के पुलिस अधीक्षक व 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत वर्मा को अयोध्या जनपद की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें