अयोध्या। होली का पर्व समाप्त होने के बाद दूर दराज नौकरी करने वाले लोगों के वापसी का दौर शुरू हो गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसको लेकर परिवहन निगम सतर्क है।
उसने अयोध्या बस स्टैंड की कुल 124 बसों का ऑनरोड कर दिया, साथ ही इनके फेरों में भी वृद्धि की है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज समेत दिल्ली रूट पर बसों की कमी नहीं होगी।
विभाग द्वारा 22 मार्च तक किसी भी कीमत पर सभी बसों को सड़कों पर रखने का निश्चय किया है। होली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 13 मार्च से 22 मार्च तक जिले के बेड़े में शामिल सभी 124 बसों को ऑन रोड करने का निर्णय लिया था।
इसके अलावा डिपो स्तर पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का साप्ताहिक अवकाश व छुट्टियां रद्द कर रद थी। होली पर्व के समापन के साथ अब बाहर से आए लोगों की वापसी शुरू हो जाएगी, ऐसे में परिवहन विभाग सतर्क हो गया है।
अयोध्या डिपो के एआरएम महेश कुमार के अनुसार अयोध्या डिपो में 104 बसें निगम की व 20 बसे अनुबंधित श्रेणी की है, यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए इन सभी 124 बसों को ऑन रोड किया गया है।
जरूरत पड़ने पर इनके फेरों को बढ़ाया जा रहा है। बताया कि आसपास के जनपदों के साथ दिल्ली रोड पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।