फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में लगेंगे पांच दर्जन मतदान कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधान परिषद सदस्य पद के लिए कराए जाने वाले मतदान में 60 कर्मचारी लगेंगे। जिले के 12 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

मतदान कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती होगी। विधान परिषद चुनाव में मतदान 09 अप्रैल को कराया जाएगा।
इसमें चुने हुए पंचायत, नगर निकाय और विधानसभा, लोक सभा सहित अन्य जनप्रतिनिधि वोट डालेंगे। मतदान को लेकर मतदान कार्मिक विभाग ने मतदान कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन कर्मचारी लगाए जाएंगे। कुल 12 मतदान केंद्रों के लिए कुल 48 कर्मचारियों की जरूरत होगी।
इसके अलावा 20 से 25 फीसदी तक मतदान कार्मिक अलग से रिजर्व के लिए रखे जाने की व्यवस्था होगी। कर्मचारियों की तैनाती के साथ प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए जाएंगे।
इनको भी प्रशिक्षित किए जाने की व्यवस्था की गई है। मतदान की व्यवस्था की जा रही है। मतदान कर्मचारियोें के साथ ही ऑब्जर्वर की तैनाती की जा रही है। मतदान 09 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें