फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेला में आग से बचाव को फायर यूनिट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 19 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर आग से बचाव के लिए सभी प्रमुख स्थलों व मठ मंदिरों पर आधुनिक संसाधनों के साथ फायर बिग्रेड के दस्ते को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए मऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, देवरिया, खीरी, महाराजगंज, जौनपुर समेत अन्य जनपदों से फायर टेंडर, बुलेट फायर बाइक व अन्य संसाधनों के साथ करीब 90 फायर कर्मी आए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेला में आग से बचाव के लिए कुल 90 फायर कर्मियों को तैनात किया गया है।
इनमें साकेत पेट्रोल पंप के पास फायरटेंडर के साथ पांच, नयाघाट पर फायर टेंडर व बुलेट फायर बाइक के साथ दो-दो, कोतवाली अयोध्या में पॅयर टेंडर व बुलेट फायर बाइक के साथ दो-दो, बह्मकुंड गुरुद्वारे के पास फायर टेंडर के साथ पांच, टेढ़ी बाजार, श्रीराम अस्पताल पर हाई प्रेशर मिनी फायर टेंडर के साथ दो-दो, रामघाट व अशर्फी भवन चौराहा पर तीन व राम की पैड़ी पर दो फायरकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुराना सरयू पुल, कौशलेस सदन, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान गुफा पर बुलेट फायर बाइक के साथ दो-दो फायरकर्मियों की तैनाती की गई है।
नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन मंदिर पर प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के साथ एक-एक, मेला कंट्रोल रूम में दो, रेलवे स्टेशन अयोध्या पर फायर टेंडर के साथ पांच कर्मियों की तैनाती की गई है।
इसके अलावा फायर टेंडर व फोम टेंडर के साथ करीब 30 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। सीएफओ ने बताया कि फायर यूनिट पुलिस लाइन, बीकापुर, मिल्कीपुर, भेलसर तथा सोहावल को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें