फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी व अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में प्रयोग की गई 2168 ईवीएम स्ट्रांग रूम में कैद हो गईं। पूरा परिसर अर्धसैनिक बलों के हवाले कर दिया गया है। राउंड द क्लॉक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पूरे परिसर में पत्ता भी खड़का तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव के बाद 2168 ईवीएम मशीनें रविवार देर रात तक जीआईसी में रिसीव की गई। इन्हें स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। मतगणना 10 मार्च को होनी है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किए गए है।
जीआईसी के पूरे परिसर को सीसीटीवी के दायरे में कर दिया गया है। लगभग 62 कैमरे विभिन्न एंगल से लगाए गए हैं। परिसर का कोई भी हिस्सा इससे अछूता नहीं है।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के दो लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। जीआईसी के बाहर पुलिस की चारों ओर से तैनाती की गई है। जैसे-जैसे अंदर बढ़ेंगे सुरक्षा घेरा अर्धसैनिक बलों के हवालेे होता जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी सुरक्षा बलों के हवाले कर है। स्ट्रांग रूम के गेट पर सशस्त्र बल 24 घंटे तैनात रहेंगे। किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास तक फटकने की अनुमति नहीं है।
सुरक्षा पर नजर रखने के लिए परिसर में ही कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। यहां सीसीटीवी की स्क्रीन लगाई गई है। सबसे ऊपर पूरा परिसर मजिस्ट्रेटों के हवाले है। राउंट द क्लॉक ड्यूटी के लिए तीन मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
यह आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। प्रत्याशियों के लिए कंट्रोल रूम से बाहर सीसीटीवी से जुड़ी एक एलईडी लगाई गई है। जहां से कोई भी प्रत्याशी ईवीएम रखे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को आसानी से देख सकता है।
यह व्यवस्था मतगणना तक के लिए लागू की गई है। समय-समय पर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जिले के बड़े अफसर यहां का दौरा कर सकते हैं।
2168 ईवीएम सख्त सुरक्षा घेरे में जीआईसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। बाहर पुलिस का पहरा है। आठ-आठ घंटे के लिए मजिस्ट्रेट लगाए गए है। पूरे परिसर को सीसीटीवी के दायरे में रखा गया है। स्ट्रांग रूम तक जाने के लिए किसी को भी अनुमति नहीं है। सुरक्षा को देखने के लिए प्रत्याशियों के लिए अलग से बाहर स्क्रीन लगाई गई है।-अमित सिंह, एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें