फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापर्व में बरसे वोट, हमने भी तोड़ दिया रिकॉर्ड

विज्ञापन
अयोध्या-रामनगर में मतदान के बाद मौजूद युवा मतदाता।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। लोकतंत्र के महापर्व में रविवार को वोटरों का जोश देखने लायक रहा। जोश ऐसा रहा कि 2017 का रिकॉर्ड टूट गया। वोट ऐसा बरसा कि हम प्रथम श्रेणी ही पास नहीं हुए, नया रिकॉर्ड बना डाला।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि 2017 के चुनाव में 60.38 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार के चुनाव में रविवार को जिले में 61.04 फीसदी मतदान हुआ है।
जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। ईवीएम और मतदाता सूची की गड़बड़ी से मतदाताओं को मुश्किल झेलनी पड़ी।
जिले की अयोध्या, बीकापुर, गोसाईगंज, मिल्कीपुर और रुदौली सीटों पर मतदान के लिए कुल 2168 बूथ बनाए गए थे। सुबह तो मतदान की रफ्तार धीमी रही लेकिन जैसे जैसे सूरज का ताप चढ़ा बूथों पर वोटों की बारिश होने लगी।
विज्ञापन

शाम होते-होते वोटरों ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ नया रिकार्ड बना डाला। सुबह नौ बजे तो 9.43 फीसदी रहा तो शाम छह बजे यह 61.04 के रिकॉर्ड तक पहुंच गया।
सकुशल चुनाव कराने के लिए प्रेक्षकों, कमिश्नर, आईजी और डीएम, एसएसपी की गाड़ियां अलग-अलग दौड़ती रही। वोटरों में उल्लास ऐसा था कि जिले की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के बजाए वोटर ही चुनाव लड़ते नजर आए।
पुरुषों के साथ महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की संख्या कम तो वोटरों की संख्या ज्यादा दिखी। मतदान अमूमन शांतिपूर्ण रहा। केंद्र के अंदर से बाहर तक पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे।

अयोध्या-मनोहर लाल स्कूल में मतदान के लिए लगी कतार।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

परिवार संग मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा में मतदान के बाद मौजूद जगद्गुरु श्रीधराचार्य व अन्य संत-मह- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें