फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए होगी साढ़े ग्यारह हजार कार्मिकों की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में मतदान कराने के लिए सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में लगभग साढ़े 11 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन अन्य कर्मचारी लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने कार्मिकी व्यवस्था का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आयोग के आदेश के मुताबिक कार्मिकों की व्यवस्था के लिए विभागवार कर्मचारियों का डाटा फीड कराया गया है। जिले में लगभग 22 हजार कर्मचारियों का डाटा फीड किया जा चुका है। इनमें से ही मतदान और मतगणना के लिए कर्मचारी लगाए जाएंगे।
बताया गया कि आयोग के नए निर्देश के मुताबिक कुछ विभागों से कर्मचारी चुनाव में नहीं लगाए जाते हैं। साथ ही निर्देशों के मुताबिक कुछ चिह्नित कर्मचारियों को भी इससे अलग रखा जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में पहले उन कर्मचारियों को अलग करने की कार्रवाई होगी। उसके बाद नए सिरे डाटा तैयार किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार मतदान और मतगणना के लिए कार्मिकों की व्यवस्था की जाएगी।
जिले के सभा पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1131 मतदान केंद्र और 2168 मतदेय स्थल है। एक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी के साथ तीन अन्य को मिलाकर पोलिंग पार्टी बनाई जाती है।
इसके अलावा लगभग तीस फीसदी कर्मियों को इसमें और शामिल किया जाता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर चार कार्मिकों के हिसाब लगभग साढ़े 11 हजार की जरूरत होगी। इसकी व्यवस्था का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें