फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में वृद्ध की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इनायतनगर थाने से चंद कदम दूरी स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा से पैसा निकालने गए 65 वर्षीय वृद्ध की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है।बैंक शाखा में लगे हैंडपंप में उतरे कंरट से वृद्ध मौत हुई है।इस घटना में बैंक प्रबंधन व भवन मालिक की घोर लापरवाही सामने आयी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

इनायतनगर थाना क्षेत्र के ही ईंट गांव निवासी 65 वर्षीय राम लौट पुत्र रामभरोसे सोमवार को इनायतनगर बाजार स्थित बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक शाखा पर अपने बचत खाते से पैसा निकालने गए थे।
बैंक के सामने स्थित एक हैंडपंप की पाइप में लगे टुल्लू पंप में विद्युत करंट उतरा हुआ था। वह जैसे ही हैंडपंप की पाइप के करीब पहुंचे कि करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद अन्य बैंक ग्राहक सहित बाजार के व्यापारी जब तक वृद्ध को विद्युत करंट से अलग करते तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में वृद्ध को इलाज के लिए इनायतनगर बाजार में ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने वृद्ध राम लौट को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही ईट गांव निवासी समाजसेवी सनत कुमार सिंह उर्फ बबलू भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंच गए और उन्होंने घटना को लेकर बैंक शाखा प्रबंधक सहित बैंक भवन मालिक पर लापरवाही का आरोप जड़ा।
सूचना पाकर इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि अभी एक वर्ष पूर्व इसी हैंडपंप की पाइप में अचानक उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से बैंक में काम कर रहे एक युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसके बावजूद भी बैंक भवन मालिक एवं बैंक कर्मियों ने सबक नहीं लिया। जिसके परिणाम स्वरूप एक वृद्ध को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें