फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को आठ और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं छह मरीजों का आइसोलेशन का समय पूरा होने के बाद छुट्टी की गई है। कुल मरीजों की संख्या 18747 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज घटकर 74 रह गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 3625 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और 3756 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। इस रिपोर्ट में मिल्कीपुर के कहुआ में दो, शहर के सहादतगंज, अब्बू सराय, राम नगर कॉलोनी, कुचेरा बाजार, रौजागांव व बेलासर में एक-एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं। कुल सक्रिय 74 मरीजों में से दो को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है, शेष सभी मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें