अयोध्या। रुदौली कोतवाली व रौनाही थाना की सीमा पर स्थित गौहन्ना गांव के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। रुदौली कोतवाली क्षेत्र सीमा होने के कारण मामले की सूचना रुदौली कोतवाली को दी गई।
मौके पर पहुंची हल्का पुलिस ने मामला रौनाही थाना क्षेत्र का बताया और लौट गई। सत्तीचौरा चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गौहन्ना निवासी चेतराम (28) पुत्र महंगू के रुप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। जांच की जा रही है।