अयोध्या। सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। जिसमें इस बार बेटियों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए सफलता का परचम लहराया। जिंगल बेल अकादमी की नमिषा वर्मा मानविकी में सर्वाधिक 99.6 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले की टॉपर बनीं।
उदया पब्लिक स्कूल की अर्चिता ओबराय ने मानविकी में ही 99 फीसदी अंक हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर मानविकी की ही जेबीए की आरुषि मल्होत्रा को 98.4 प्रतिशत अंक मिले।
वहीं, बालक वर्ग में उदया पब्लिक स्कूल के प्रज्ञान पांडेय गणित वर्ग में 98.4 फीसदी अंक हासिल करके अव्वल रहे। उन्होंने जिले में चौथे स्थान पर जगह बनाई।
जिले की टॉप टेन सूची में जिले के पांच स्कूलों के 20 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इनमें 12 छात्राएं व आठ छात्र शामिल हैं। सभी स्कूलों ने परिणाम लगभग शत-प्रतिशत होने का दावा किया है।
सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली की ओर से शुक्रवार दोपहर में एकाएक इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नहीं आयोजित की गई थीं।
प्री बोर्ड परीक्षा व गत वर्षों में मिले अंकों के हिसाब से इस बार परिणाम घोषित किया गया। एकाएक परिणाम घोषित होने की सूचना से छात्रों में अपने परिणाम को जानने के लिए खासी उत्सुकता देखी गई।
सभी ने आनन-फानन अपने परिणाम देखे और बेहतर रिजल्ट देखकर उत्साहित हो उठे। तमाम कॉलेज प्रशासन की ओर से कैंपस में परिणाम दिखाए जाने की तैयारी की गई थी।
अधिकांश बच्चे अपने परिणाम से संतुष्ट नजर आए। गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के बाद बच्चों ने परिवार के साथ खुशी साझा की। जारी परिणाम के मुताबिक जिले की टॉप टेन सूची में जिले के पांच स्कूलों के 20 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।
जिले की टॉपर नमिषा वर्मा (मानविकी) को 99.6 प्रतिशत अंक मिले। नमिषा को इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल व मनोविज्ञान में 100 अंक व अंग्रेजी में 98 अंक हासिल हुए।
जिले में दूसरे स्थान पर रही उदया पब्लिक स्कूल की अर्चिता ओबराय (मानविकी) ने 99 फीसदी अंक हासिल किए। अर्चिता को अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, जियोग्राफी व मनोविज्ञान में 99 अंक मिले।
जेबीए की आरुषि मल्होत्रा (मानविकी) ने 98.4 फीसदी अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरुषि को पॉलिटिकल साइंस, मनोविज्ञान व इतिहास में 99, भूगोल में 98 व अंग्रेजी में 97 अंक मिले।
चौथे स्थान पर रहे उदया पब्ल्कि स्कूल के प्रज्ञान पांडेय व जेबीए की अंशिका भट्ट को 97.8 फीसदी अंक मिले। पांचवें स्थान पर जिले के चार बच्चों ने जगह बनाई।
पांचवें स्थान पर रहे जेबीए के कॉमर्स की छात्रा डिंकी रहेजा व आर्मी पब्लिक स्कूल के मानविकी के विद्यार्थी उत्कर्ष सिंह, मयंक सिंह व रेखा सिंह ने 97.6 फीसदी अंक मिले।
उदया पब्लिक स्कूल के कामर्स वर्ग के मानस माखेजा व आर्मी पब्लिक स्कूल की शालिनी कुमारी को 97.4, जेबीए के विज्ञान वर्ग के छात्र मौसम त्रिपाठी, उदया पब्लिक स्कूल के गणित वर्ग के अमोलक को 97.2, उदया पब्लिक स्कूल की प्रियदर्शिनी (गणित), यहीं के समीर सूर्यवंशी (बायो), आर्मी पब्लिक स्कूल की शिवानी सिंह (कॉमर्स), टीटीएस के आर्यन अस्थाना को 97 फीसदी अंक मिले।
उदया के स्मृति गुप्ता (कॉमर्स) व मनसा अग्रवाल (कॉमर्स) और अवध इंटर नेशनल स्कूल की समृधि वर्मा को 96.8 फीसदी अंक मिले। उदया पब्लिक स्कूल के 14 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक एवं 44 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
यहां के 230 विद्यार्थी इस बार पंजीकृत थे। यहां मानविकी के कौशिकी पांडेय को 94.4, शांभवी को 94.2, यशी पांडेय को 94, गणित की दिशिता मंडल को 96.4, पलक सिंह को 95.6, हर्ष गुप्ता को 95, निहारिका पांडेय को 94.2, बायो के आशीष पांडेय को 96.6, रश्मि को 95, कॉमर्स के सिद्धी श्रीवास्तव को 94 प्रतिशत अंक मिले।
छात्रों की सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जीवेंद्र सिंह, वाइस प्रिंसिपल निधी सिन्हा, डॉ. केएस मिश्रा, डॉ. एके तिवारी, डॉ. डीडी दूबे ने बच्चों को बधाई दी है।
आर्मी पब्लिक स्कूल परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। मानविकी की रेखा सिंह, उत्कर्ष सिंह, मयंक सिंह ने 97.6 फीसदी अंक हासिल करके कॉलेज टॉप किया।
97.4 फीसदी अंकों के साथ शालिनी कुमारी (मानविकी) दूसरे स्थान पर व वाणिज्य वर्ग की शिवानी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। प्रशून श्रीवास्तव, स्वेता पांडेय, सृष्टि मिश्रा, सत्यम अग्निहोत्री, मुस्कान राय, रमन अत्रि, विनय विक्रम सिंह व कीर्ति यादव ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्रधानाचार्य डॉ. धीरज श्रीवास्तव ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टाइनी टाट्स स्कूल के कॉमर्स के छात्रों में अक्षरा सेठी, ऋषभ सिंह, भानवी कौशिक, ऋषि उप्पल, गौरंग गर्ग, उज्जवल जायसवाल, विज्ञान वर्ग में आर्यन अस्थाना, अक्षत पाठक, तारकेश वर्मा, देवांश सचान, अमन शर्मा, प्रशांत, अनिमेष, मानसी आदि छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए।
विद्यालय निदेशिका बिन्नी सिंह, एकेडमिक हेड मनोज राय, समन्वयक गौरव सिंह, सुवीर सक्सेना, एकता भूटानी ने छात्रों को बधाई दिया। फैजाबाद पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
वाणिज्य वर्ग में हर्षिका पांडेय 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहीं। विज्ञान वर्ग में हर्षित वर्मा ने 93.6 प्रतिशत, शुभी सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्रबंधिका जऱीना खान, निदेशक उमर मुस्तफा खान, प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव ने छात्रों को बधाई दी है। द कैंब्रियन स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। अंबुज प्रताप सिंह ने सर्वाधिक अंक 96.4 फीसदी अंक प्राप्त करके कॉलेज टॉप किया।
96.2 फीसदी अंक पाकर सुयश पांडेय दूसरे व 96 फीसदी अंक पाकर वैष्णवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा उत्कर्ष चौधरी को 95.6, सिद्धार्थ मिश्रा को 95.4, इशदीप सिंह को 95.2, प्रखर त्रिपाठी को 94.2, आयशा युसुफ को 93.8, देव केशवानी को 92.2, उपकार मोटवानी को 92.2 प्रतिशत अंक मिले।
अवध इंटरनेशनल स्कूल में इस बार 165 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें बाहर विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में समृद्धि वर्मा 96.8, आयुष प्रताप सिंह 96.6, अखिलेश प्रताप सिंह 95.4, अपूर्व तिवारी ने 94, श्रीश ने 92.8, सैय्यद मो अब्बास रिजवी ने 92.6, अमिषा सिंह ने 90.8, वाणिज्य वर्ग में आदर्श गुप्ता ने 91.2, जजा खान ने 91 और अनुभव तिवारी ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संरक्षक अतुल कुमार सिंह, निदेशिका कविता सिंह, शांतनु सिंह, प्रधानाचार्य प्रमेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
नाम प्रतिशत कॉलेज
नमिषा (मानविकी) 99.6 जिंगल बेल अकादमी
अर्चिता ओबराय (मानविकी) 99 उदया पब्लिक स्कूल
आरुषि मल्होत्रा (मानविकी) 98.4 जिंगल बेल अकादमी
प्रज्ञान पांडेय (गणित) 97.8 उदया पब्लिक स्कूल
अंशिका भट्ट (मानविकी) 97.8 जिंगल बेल अकादमी
डिंकी रहेजा (कॉमर्स) 97.6 जिंगल बेल अकादमी
उत्कर्ष सिंह (मानविकी) 97.6 आर्मी पब्लिक स्कूल
मयंक सिंह (मानविकी) 97.6 आर्मी पब्लिक स्कूल
रेखा सिंह (मानविकी) 97.6 आर्मी पब्लिक स्कूल
मानस माखेजा (कॉमर्स) 97.4 उदया पब्लिक स्कूल
शालिनी कुमारी (मानविकी) 97.4 आर्मी पब्लिक स्कूल
अमोलक (गणित) 97.2 उदया पब्लिक स्कूल
मौसम त्रिपाठी (विज्ञान) 97.2 जिंगल बेल अकादमी
प्रियदर्शिनी (गणित) 97 उदया पब्लिक स्कूल
समीर सूर्यवंशी (बायो) 97 उदया पब्लिक स्कूल
शिवानी सिंह (विज्ञान) 97 आर्मी पब्लिक स्कूल
आर्यन अस्थाना 97 टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल
स्मृति गुप्ता (कॉमर्स) 96.8 उदया पब्लिक स्कूल
मनसा अग्रवाल(कॉमर्स) 96.8 उदया पब्लिक स्कूल
समृद्धि वर्मा (विज्ञान) 96.8 अवध इंटरनेशनल स्कूल
अयोध्या-उदया पब्लिक स्कूल में रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्साहित मुद्रा में मेधावी व अन्य।- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या-उदया पब्लिक स्कूल में रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्साहित मुद्रा में सेल्फी लेते मेधावी- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या-जिंगलबेल स्कूल में रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्साहित मुद्रा में मेधावी।- फोटो : FAIZABAD