फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का कत्ल कर सरयू में फेंकी लाश

Sat, 27 Feb 2016 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलवालपुर मजरे साधो पांडे का पुरवा निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई है। कत्ल के बाद युवक का शव और उसकी बाइक सरयू पुल से पड़ोसी जिला गोंडा क्षेत्र में सरयू में फेंक दी गई।
विज्ञापन


आरोपियों के हत्थे चढ़ने व पूछताछ में मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने सरयू में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन युवक का शव अभी नहीं मिल पाया है। गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं।

बीते 23 फरवरी की शाम अलवालपुर मजरे साधो पांडे का पुरवा निवासी राज कुमार मिश्रा (27) पुत्र अमरनाथ मिश्रा किसी का फोन आने के बाद अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


अनहोनी से परेशान परिवारीजनों ने नाते-रिश्तेदारी समेत अन्य जगहों पर युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसके भाई राम कुमार मिश्र ने सूचना पूराकलंदर पुलिस को दी और गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल हासिल की और छानबीन शुरू की। इसमें पता चला कि लापता युवक को बीकापुर से फोन किया गया था और यह नंबर बीकापुर के अहिरौली निवासी एक युवती पुष्पा का है।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवती ने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी तथा प्रेमी के साथियों को हिरासत में ले लिया।

पूराकलंदर एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि छानबीन में आशनाई में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

उनकी निशानदेही पर राजकुमार की बाइक बरामद कर ली गई है। शव की तलाश कराई जा रही है। प्रकरण में हत्या तथा साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें