मवई थाना क्षेत्र के पूरे नरही गांव के मजरे नेवरा में एक घर पर शनिवार को देर शाम लाठी-डंडे से लैस दबंगों ने धावा बोल छप्पर ढहा दिया और मिट्टी की दीवार गिरा दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना थेत्र के नेवरा गांव निवासी पुत्तन और राजू यादव के घर शनिवार देर शाम गांव निवासी मातादीन, सालिकराम, राम कुमार, माता प्रसाद, रामसुरेश, श्रीराम व राममूरत ने लाठी-ठंडे से लैस होकर धावा बोल दिया।
दबंगों ने सगे भाईयों की मिट्टी की दीवार पर रखा छप्पर गिरा दिया और दीवार भी तोड़ दी। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ धमकी देने, तोड़फोड़ व नुकसान करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।