अटरिया क्षेत्र के शिवसिंहपुर गांव के बाहर बदमाशों की फायरिंग से दहशत मच गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है।
अटरिया के शिवसिंहपुर गांव के बाहर शनिवार रात ग्रामीणों ने कुछ बदमाशों को एकजुट देखा तो उन्हें ललकारा।
इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बताते हैं कि कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। खबर पाकर एसओ रामबाबू यादव ने भी मामले की जांच कराई। उनका कहना है कि फायरिंग नहीं हुई, लेकिन बदमाश को ग्रामीणों ने देखा था। ललकारने पर वह भाग निकले।