अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में तहसीनपुर टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात विवाद होने पर कैशियर को गोली मारने वाले कार सवार युवकों की शिनाख्त हो गई है। राजधानी लखनऊ से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस वारदात के खुलासे का ताना-बाना बुनने में जुटी है।तहसीनपुर टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात लखनऊ की ओर जा रहे कार सवार युवकों का टोल प्लाजा पर कार बैक कराने को लेकर विवाद हुआ था।
इस पर कार सवार युवकों ने कैशियर श्रवण कुमार (35) से मारपीट की और फिर उसे गोली मारकर भाग गए थे। टोल मैनेजर विनय वर्मा ने कार सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायल कैशियर को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था।
रौनाही पुलिस ने कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक के साथ ही वारदात के वक्त उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटा ली है। आरोपी बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र निवासी बताए गए हैं। इलाकाई पुलिस ने वारदात में शामिल एक होमगार्ड तथा उसके पुत्र का मोबाइल थाने पर रखवा लिया है।
वहीं आरोपियों की तलाश में लखनऊ गई पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में बस्ती जनपद की पुलिस से संपर्क साधा गया है। कार तथा एक आरोपी मिलने के बाद पुलिस वारदात के खुलासे का ताना-बाना बुनने में जुट गई है।
जानकारों के मुताबिक हिरासत में लिया गया अशोक सिंह भी परशुरामपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी है। इस बाबत रौनाही थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।