फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर नाबालिग को पुलिस सुरक्षा

Sat, 07 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकाजी क्षेत्र के एक स्कूल में दुराचार का शिकार बनी छात्रा उपचाराधीन है। छात्रा को रेणुका पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करवा दी है। दुराचार के बाद गर्भवती छात्रा की सुरक्षा के लिए दो महिला कंस्टेबल समेत 4 पुलिस कर्मी तैनात है। इससे पहले छात्रा के गांव में स्थिति आवास पर भी 4 सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया था।
विज्ञापन


गत सप्ताह उच्च न्यायालय ने छात्रा से दुराचार को गंभीरता से लिया था। पीड़ित को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने व जिला प्रशासन को मासिक भत्ता देने के आदेश दिए थे। रेणुका पुलिस ने तुरंत आदेशों का पालन करते हुए पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाई। गत सितंबर में रेणुकाजी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 9वीं का नाबालिग छात्रा को शिक्षक ने पहले अपने घर भेज दिया। उसके बाद घर पहुंच कर उसके साथ दुराचार किया।

उसके बाद छात्रा को बाहर किसी को इस बारे न बताने की धमकी भी दी। दुराचार के छात्रा बाद गर्भवती हो गई। अप्रैल में ही परिजनों को छात्रा के गर्भवती होने का पता चला। उसके बाद आरोपी के खिलाफ रेणुकाजी थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया। छात्रा के अभिभावकों ने उच्च न्यायालय में मामला उठाया। सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने पीड़िता की सुरक्षा व प्रतिमाह मुआवजा राशि देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


उधर, रेणुका पुलिस थाने के एसएचओ देवानंद गुलेरिया ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि 4 पुलिस कर्मियों को पीड़िता की सुरक्षा में नाहन अस्पताल में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें