छपरा से लखनऊ जा रही ट्रेन के स्लीपर कोच में सो रही एक महिला ने पायल चुरा रहे एक चोर को रंगेहाथ दबोच लिया। बाद में जीआरपी को तहरीर देकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने मंगलवार को पायल चुराने और माल बरामदगी दिखाते हुए आरोपी के जेल भेजा है।
पकड़ा गया चोरी का आरोपी अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर अंतर्गत बैरुवापुर का रहने वाला है। जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बलिया की रहने वाली कालिंदी सिंह स्लीपर कोच एस-5 की सीट नंबर 69 पर सो रही थीं। वह ट्रेन से लखनऊ जा रही थी।
इसी दौरान उसे पायल निकाले जाने के संदेह हुआ और जाग गयीं। देखा तो एक व्यक्ति पायल निकाल चुका था, जिसे रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रेन में चल रहे एस्कॉर्ट ने भी इस कार्य में कालिंदी की मदद करते हुए चोरी के आरोपी को जीआरपी थाने के हवाले करा दिया। प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी रमेश का जेल भेज दिया गया।