फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता खुलवाने की मांग पर ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sun, 07 Feb 2016 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के किछुटी किशुनदासपुर के मजरा पंडित का पूरा में संचालित एक निजी स्कूल के संचालक पर रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए रविवार को कई महिला व पुरुषों ने थाने का घेराव किया। रास्ता खुलवाने की मांग करते हुए कार्रवाई करने तक थाने से न हटने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग अपने घरों को लौटे। सहसीपुर गांव के कुछ लोग पंडित पूरा में स्थित अपनी बाग में एक शिक्षण संस्थान चलाते हैं। बाग के पश्चिमी किनारे कई लोगों का मकान है।

मिठ्ठूलाल, जोखू, शशिप्रभा, माला, बीडीसी सदस्य शकुंतला, कंचन, नीलम, मालती, संवारी, अर्जुन, रामनेवाज, हौंसिला, कुसुमावती, त्रिभुवन, रामआसरे सहित अन्य ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधतंत्र की ओर से दीवार बनवाने से रास्ता व जल निकासी बंद हो रही है। कहा कि रास्ता न खोला गया तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण पांडेय ने बताया कि दीवार व स्कूल का कमरा अपने बाग की भूमि में बनवाया जा रहा है। रास्ते के लिए बाग से ही भूमि छोड़ी गई है। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार गोले ने कहा कि वीट प्रभारी से जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें